Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsयुवक की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

युवक की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव में शुक्रवार सुबह खेत पर काम कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे परिजन ईलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय देवली लेकर आए।

जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। उक्त मामले में मृतक के परिजन बहादुर सिंह पुत्र दयालसिंह मीणा निवासी लुहारी हाल निवासी ने हनुमान नगर पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका ममेरा भाई टीकड़ निवासी मुकेश कुमार पुत्र श्योजीराम मीणा खेत पर काम कर रहा था, इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिजन देवली अस्पताल लेकर आए। यहां ईलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d