Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskघी, तेल व धनिया पाउडर के नमूने लिए, करीब 76 लीटर घी...

घी, तेल व धनिया पाउडर के नमूने लिए, करीब 76 लीटर घी सीज

एक्सपायर घी “सरस “को भी किया नष्ट 


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को देवली स्थित जेके प्रोविजन स्टोर जहाजपुर चुंगी नाका स्थित दुकान पर छापा मारकर ग्वाल कृष्णा ब्रांड घी का नमूना लिया।

social news : विशाल आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

वहीं शेष बचे क़रीब 76 लीटर घी (ग्वाल कृष्णा) को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखने को सौपा गया। उक्त खाद्य पदार्थ को मिलावट का अंदेशा होने के कारण एफएसएसए एक्ट के तहत नियमानुसार सीज किया गया। इसके अलावा करीब 20 लीटर घी सरस ब्रांड एक्सपायर को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसी तरह अन्य फर्म जगदीश प्रसाद अमर चंद छाया मार्केट से धनिया पाउडर (खुला) का नमूना लिया गया एवं धाकड किराना स्टोर दौलता मोड देवली से फिल्टर मूंगफली तेल शिवम पोस्टमैन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अविनाश साहू, तिलक वर्मा, जितेंद्र व कालूराम शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d