Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवक पर जानलेवा हमला, आंख निकल आई बाहर

युवक पर जानलेवा हमला, आंख निकल आई बाहर

तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के सांवतगढ निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। इसे लेकर घायल युवक के पिता रामकुंवार मीणा ने रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Oplus_16908288

रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे लेखराज मीणा पर तीन लोगों ने हमला किया, जिसमें उसकी आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई और बाहर निकल आई। लेखराज दुकान पर बच्चे के लिए खाने का सामान लेने गया था। आरोप लगाया कि तभी गोविन्द मीणा, पंकज मीणा और अनिल मीणा निवासी दांता, सावतगढ़ ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले लेखराज ने भागने की कोशिश भी की थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे को जमीन पर गिराकर लोहे के सरिये से आंख पर वार किया, जिससे उसकी आंख बाहर आ गई। इसके अलावा, आरोपियों ने उनके बेटे के सिर, हाथ और पैरों पर सरिया, कुल्हाड़ी व लाठी से भी मारपीट की। पीड़ित की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले हमलावर भाग छूटे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्टकर्ता पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। जिनके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भारी भरकम अजगर ने कर्मचारी को जकड़ लिया, फिर ले गया झाड़ियों में, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d