Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर संभाग के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इनमें शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर भी शामिल थे।
जिन्होंने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री को देवली से संबंधित प्रमुख समस्याओं का पत्र सौंपा। जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संभाग के सभी जिला पदाधिकारियों ओर मंडल अध्यक्षों से सीएम हाउस में संवाद किया। जिसमें उन्होंने अपने-अपने मंडल की प्रमुख समस्याओं की जानकारी मांगी। देवली अध्यक्ष ने सीएम को यहां खाली पड़े कृषि उपज मंडी परिसर का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा या गौण मंडी शुरू करने, देवली में व्यापार के बढ़ावे के लिए नया रिको बनवाना, एडीजे कोर्ट खुलवाना, देवली गांव की सम्पर्क सड़क बनवाने को लेकर पत्र सौपा है।

आबादी में खडे़ मोबाइल टावर पर लगी जोरदार आग, लोग मौके से भाग छूटे, देखिए Video


