Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्वीप कार्यक्रमरंगोली बनाई, दीप जलाए और मतदान का दिया संदेश

रंगोली बनाई, दीप जलाए और मतदान का दिया संदेश

देवडावास, महात्मा गांधी स्कूल देवली, राजकीय महाविद्यालय

Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास सहित सरकारी स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।

स्कूल के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने बताया कि इस मौके पर विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलन कर मतदान की व जागरूकता फैलाई। इसी तरह सतरंगी सप्ताह के दौरान रंगोली उत्सव व दीपोत्सव कार्यक्रम महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल देवली में मनाया गया। प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि इस मौके पर सातवें दिन मतदान वृक्ष व दीपदान महोत्सव आयोजित हुआ। रंगोली सजाकर मतदान का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वही रिंकू पंचोली, हेमराज कोली, संतरा बाड़ोलिया, ओमलता माहुर, सुशीला प्रतिहार, अंजुलता पारीक, शैलबाला शर्मा समेत शिक्षक मौजूद थे।

उधर, राजकीय महाविद्यालय देवली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईएलसी क्लब, एनसीसी व एनएसएस के तत्वाधान में लोकतंत्र सप्ताह के तहत “लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट” के संदेश का प्रचार प्रसार किया गया। विद्यार्थियों द्वारा दीपदान किया गया तथा आधिकारिक संख्या में मतदान करने का संकल्प दिया। प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए गए।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d