Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के देवली-उनियारा विधानसभा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में शहर मंडल देवली गुरुवार को मुख्य बाजार में जनसंपर्क करेगा।

मंडल मंत्री सुनील सेठी ने बताया कि सुबह 11 भाजपा कार्यकर्ता गौरव पथ स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय से एकत्रित होकर शहर के मुख्य बाजार में जनसंपर्क करेंगे तथा लोगों को विजय बैसला को वोट देने की अपील करेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में मौजूद रहेंगे।


