Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsजनसंपर्क : फलों से तोला और जनता का मन भी टटोला...

जनसंपर्क : फलों से तोला और जनता का मन भी टटोला…

चुनाव प्रचार अंतिम दौर में, आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह ने झोंक दी ताकत

Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के देवली उनियारा प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने बुधवार रात तक डूब क्षेत्र के कई गांवों में दौरा किया तथा जनसंपर्क कर समर्थन देने की गुहार लगाई।


आरएलपी कार्यकर्ता विष्णु टेलर ने बताया कि बुधवार को गुर्जर ने मालेड़ा, बड़ला, बीजवाड़, थांवला, नासिरदा समेत गांव में जनसंपर्क किया। इससे पहले गुर्जर का दर्जनों ग्रामीणों ने बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला तथा स्वागत किया। इस दौरान डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर को ग्रामीणों ने फलों से तोला। गुर्जर ने कहा कि दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को लोग देख चुके हैं। अब स्थानीय प्रत्याशी को मौका देकर विधानसभा में भेजें, ताकि यहां की लोगों की समस्या विधानसभा में गूंज सके व उनका निस्तारण हो सके।

उन्होंने स्वयं के स्थानीय होने का हवाला देते हुए ग्रामीणों से स्वयं के पक्ष में मतदान देने की अपील की। वही अपना चुनाव चिन्ह बोतल लोगों को दिखाया। इसके अलावा उन्होंने मतदाताओं का मन भी टटोला। जनसंपर्क के दौरान गुर्जर ने महिलाओं के साथ नृत्य भी किया। उल्लेखनीय की आरएलपी प्रत्याशी विक्रम सिंह गुर्जर दोनों प्रमुख पार्टियों की प्रत्याशियों की भांति जमकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इधर, गुरुवार को भाजपा शहर मंडल व नगर कांग्रेस कमेटी देवली में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेगी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d