Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अनुमति से देवली शहर एसटी मोर्चा अध्यक्ष पद पर जनता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र मीणा को मनोनीत किया है।


मंडल अध्यक्ष राणावत ने बताया कि सुरेंद्र मीणा पूर्व पालिकाध्यक्ष व शहर मंडल अध्यक्ष दिवंगत कैलाश मीणा के पुत्र है, जो पिछले काफी दिनों से बीजेपी में सक्रिय थे।


