Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला निवासी हरीराम पुत्र किशन लाल घोसी ने बुधवार रात देवली थाने में न्यायालय स्थगन आदेश की अवहेलना किए जाने की रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि उनकी भूमि खसरा संख्या 4075 रकबा 1.54 देवली गांव पटवार हलका में स्थित है। जिस पर न्यायालय सिविल न्यायाधीश की ओर से रोड निर्माण नहीं करने का स्थगन आदेश गत 21 नवंबर 2022 को दिया गया था। इसके बावजूद बुधवार शाम सवा 5 बजे करीब देवली गांव निवासी कुछ लोग आए। जिन्होंने तीन-चार डंपर मलबा सड़क पर डाल दिया तथा पीड़ित की ओर से इस मना किए जाने पर वह लड़ाई झगड़ा पर आमदा हो गए। पीड़ित ने कुछ ठेकेदारों के विरुद्ध भी उक्त कार्य में सहयोग करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित रिपोर्ट देकर गए हैं। फिलहाल परिवाद में रखकर जांच की जा रही है।

उधर, मलबा डालने से देवली गांव मार्ग बंद हो गया लोगों को रीको एरिया होकर देवली आना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि आचार संहिता की आड़ में लोग यहां सड़क निर्माण करना चाह रहे थे।


