Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, दर्ज हुआ मामला

रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, दर्ज हुआ मामला


​Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में बुधवार दोपहर को रंजिश के चलते एक युवक और उसके साथियों पर लाठी, सरियों और पंच से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

हमले में परिवादी सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। ​इस संबंध में परिवादी किशन चांवला पुत्र रामरतन खटीक, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, ऊँचा ने देवली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में किशन ने बताया कि वह 4 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे देवली स्थित खटीक मोहल्ला में अपनी मौसी के घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पियूष बैरवा, उदित बैरवा और सोन्टी रियल सभी निवासी वार्ड नं. 4, देवली अपने साथ 10-15 अन्य जनों को लेकर एक राय होकर वहां पहुंचे। जिनके हाथों में लकड़ी, लोहे के सरिये, ट्यूबलाइट और पंच जैसे घातक हथियार थे। रिपोर्ट के अनुसार पियूष ने किशन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक उसके चेहरे पर पंच से हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई।

इसके बाद सभी आरोपियों ने किशन पर लाठी-सरियों और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और उस पर पत्थर भी फेंके। वहीं ​बीच-बचाव करने आए कुलदीप चांवला और बिट्टू नायक पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पियूष ने कुलदीप के पैर पर सरिये से वार किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गए। वहीं बिट्टू नायक के हाथ पर सरिया लगने से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। ​पुलिस ने परिवादी किशन चांवला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d