Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय क्षत्रिय कलाल समाज संस्थान देवली की बैठक रविवार को मयूर इन्टरनेशनल सेकेण्ड्री स्कूल में हुई। इस मौके पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन माल्यार्पण किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कलाल समाज का अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सुवालका को चुना गया। इसी तरह सर्वसम्मति से माया सुवालका को संरक्षक, उपाध्यक्ष सत्यनारायण बुलिया, महामंत्री गोपाल कलवार, कोषाध्यक्ष धर्मचन्द मेवाड़ा, संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार सुवालका, कानूनी सलाहकार बंशीलाल कलवार एडवोकेट तथा युवा अध्यक्ष अनिल कुमार सुवालका मनोनीत किए गए। इस दौरान कार्यकारिणी में स्थाई समिति का गठन किया गया। जिसमें सम्पतराम सुवालका, अजय मेवाड़ा, रामस्वरूप सुवालका, दलेल चन्द सिन्धव, प्रहलाद मेवाड़ा, नियुक्त किए गए।



