Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजिला स्तरीय हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई

जिला स्तरीय हॉकी व फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई

सैकड़ो खिलाड़ी ले रहे हैं भाग


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में 41 वीं 15 वर्ष नेहरू जूनियर प्रतियोगिता का शुरू हुई। प्रधानाचार्य महावीर मीणा ने बताया कि 15 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमो के 192 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

एसीबीईओं देवली रामराय मीणा ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। सभी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। निवारिया सरपंच ने मैच के उद्घाटन समारोह में उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। इसे उत्साह से खेलें। निवारिया गांव ने सद्भाव का परिचय देते हुए 2 दिन तक सभी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की है।

गाडोली में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में 68वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रमेश चंद्र मीणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार मीणा सरपंच ग्राम पंचायत गाडोली ने की। विशिष्ट अतिथि राम कुमार मीणा पूर्व प्रधान पंचायत समिति जहाजपुर, बृजराज खींची भाजपा मंडल अध्यक्ष गाडोली एवं भामाशाह शिवलाल प्रतिहार, कप्तान भरत सिंह मीणा आदि थे।

प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्णायकों से आग्रह किया। लाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र की 12 टीमें, 19 वर्ष छात्र की 7 टीमें, 17 वर्ष छात्र की पांच टीमें एवं 19 वर्ष छात्र की पांच टीमें कुल 29 टीमों के 522 खिलाड़ी भाग लेंगे। भोजन की व्यवस्था शिवलाल प्रतिहार के द्वारा की गई। प्रथम मैच 17 वर्ष छात्र में स्मार्ट सेवन स्टार अमरवासी, द्वितीय मैच 17 वर्ष छात्र में शहीद ओम प्रकाश परिहार गाडोली, तृतीय मैच 17 वर्ष छात्रा में स्मार्ट सेवन स्टार अमरवासी, 19 वर्ष छात्रा में कुराड़िया, 19 वर्ष छात्र में गाडोली टीम विजयी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d