गणेश महोत्सव में भजन संध्या हुई
Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव में रविवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि गणेश महोत्सव में मीना राव समाज द्वारा भजन संध्या हुई।

इसमें मीना राव समाज के गायक विनोद राव ने अपनी प्रस्तुति दी। भजन गायक अंकित पंचोली ने भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष पंकज जैन व सदस्यों द्वारा मीना राव समाज के गायकों व सदस्यों का स्वागत सत्कार किया गया। गायक विनोद ने “`हे अंजनी के लाल मेरी राम जी से कहा देना जय सियाराम ” जो राम को लाए हैं “भजनों से शुरुआत की। इसी तरह “सांवरिया ह सेठ मारो, भजनों की रात बाबा आज थान आने ह” भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर कर दिया। मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि 9 सितम्बर को गणेश महोत्सव में बच्चो व महिलाओ का डांडिया रास प्रतियोगिता होगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा, राकेश ओसवाल, लोकेश लक्षकार, ओम खुटेटा, अशोक दुबे, मंच संचालन सुरेंद्र डिडवानिया, दुर्गा वाहिनी मनीषा, राजकुमारी, नेहा, कविता, रेणु सहित उपस्थित थे।


