Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस देवली पर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव को लेकर 29 सितंबर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पूरे बिजली कटौती होगी। इस दौरान देवली शहर, जयपुर रोड, पनवाड़, सावतगढ़, ओम मेटल फीडर, रीको औद्योगिक क्षेत्र, देवली गांव, कासीर, राजमहल, देवीखेड़ा, गावड़ी, चाँदली, पोल्याडा, निवारिया एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने दी।



