Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur dam23 वे दिन भी जारी है डेम से पानी की निकासी

23 वे दिन भी जारी है डेम से पानी की निकासी


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से लगातार 23 वे दिन शनिवार को भी पानी की निकासी जारी है। हालांकि इन 23 दिनों के दौरान डेम के गेटों की संख्या, पानी की मात्रा घटती और बढ़ती रही। लेकिन अधिशेष पानी की निकासी लगातार जारी है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे तक बांध में जलस्तर पूर्णभराव आरएल 315.50 मीटर है। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 38.703 टीएमसी पानी है। वहीं अतिरिक्त पानी को रेडियल गेट नं 9 को करीब 0.25 मीटर उठाकर पानी के निकासी की जा रही है। इस गेट से 1503 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। वही बीसलपुर बांध के प्रमुख आवक स्रोत त्रिवेणी केंद्र पर पानी का गेज 2.70 मीटर चल रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक बीसलपुर बांध की पूर्ण भराव क्षमता का 78 फ़ीसदी पानी निष्कासित किया जा चुका है। अब तक 30 टीएमसी से अधिक पानी निकाला जा चुका है। जबकि बांध की पूरी भराव क्षमता 38.70 टीएमसी है। बता दे कि इससे पहले वर्ष 2019 में करीब एक माह तक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d