Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिले से 690 नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा, लॉटरी से 115 का हवाई...

जिले से 690 नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा, लॉटरी से 115 का हवाई यात्रा के लिए चयन


Desk News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के तहत इस वर्ष जिले से 690 नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हवाई यात्रा के लिए 115 एवं रेल यात्रा के लिए 575 नागरिकों का चयन किया।

इस दौरान सीईओ परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा रामरतन सौकरिया, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव, डीओआईटी के एसीपी के पवन कुमार महावर, देवस्थान विभाग के एएओ शशि शर्मा, कलक्टर के निजी सहायक प्रदीप जैन, अरविंद पाटीदार, कलेक्ट्रेट न्याय शाखा के जितेंद्र सिंह नरूका मौजूद रहे। योजना में चयनित यात्रियों की सूची देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय एवं वेबसाइट पर देखी जा सकती है। चयनित यात्रियों को यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र पेश करना होगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के लिए हवाई यात्रा के लिए एक हजार 751 आवेदन एवं रेल यात्रा के लिए 2 हजार 216 आवेदन प्राप्त हुए थे।

हवाई जहाज व रेल से इन जगहों पर कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा

उन्होंने बताया कि नेपाल के पशुपतिनाथ, काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से व रेल द्वारा रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथ पुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर, गंगासागर, कामाख्या, हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d