Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरविवार को भी खुलेगा देवली का उपपरिवहन कार्यालय

रविवार को भी खुलेगा देवली का उपपरिवहन कार्यालय

बजट घोषणा के निर्देश


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अनुसार आगामी एक अप्रेल से राज्य में ड्राईविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र को स्मार्ट कार्ड के स्थान पर केवल ई-ड्राईविंग लाइसेंस (ई-डीएल) एवं ई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (ई-आरसी) के रूप में ई जारी करने की घोषणा की गई है।

इसे लेकर बजट घोषणा के अनुसार एक अप्रेल से केवल ई-ड्राईविंग लाइसेंस (ई-डीएल) व ईरजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (ई-आरसी) जारी किए जाएंगे। उपपरिवहन कार्यालय देवली के निरीक्षक अशोक जाट के अनुसार विभाग की ओर से आदेश जारी कर 29, 30 व 31 मार्च राजकीय अवकाश के दिन भी कर संग्रहण के साथ अन्य सभी सरकारी काम करने के निर्देश दिए है। ड्राइविंग टेस्ट के जिन ऑनलाइन आवेदनों में स्लॉट अप्रेल में शेड्यूल हुआ है। उनमें स्मार्ट कार्ड की फीस का भुगतान किया जा चुका है। ऐसे आवेदनों का निस्तारण मार्च माह में करने के लिए 29, 30 व 31 मार्च को कार्यालय खुलेंगे। लिहाजा 31 मार्च को देवली कार्यालय खुलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d