Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsशिकायत पर पटवारी ने किया मौका निरीक्षण, तीन जगहों पर अवैध बजरी...

शिकायत पर पटवारी ने किया मौका निरीक्षण, तीन जगहों पर अवैध बजरी के ढेर


Jahazpur News 30 मार्च (आज़ाद नेब) उलेला में 4 माह पहले तीन अलग-अलग आबादी व बिलानाम जगहों पर करीबन 100 ट्रॉली बजरी डाली गई. जिसके चलते आने जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत की।

ग्रामीणों की शिकायत पर मौका निरीक्षण करने पहुंची पटवारी भावना लीलवानी ने आबादी व बिलानाम भूमि पर लगे बजरी के ढेरों की जानकारी की। जानकारी मे मालूम हुआ कि बजरी के ढेर उलेला सरपंच द्वारा डलवाया गया था। सरपंच गोपाल भील को मौके पर बुलाया और बजरी के वैध होने की जांच के लिए आवश्यक रॉयल्टी रवन्ना और दस्तावेज मांगे‌। इस पर सरपंच गोपाल भील ने कहा कि सितंबर 2023 में सीसी रोड निर्माण का कार्य सेंसन हुआ काम पूर्ण करने के लिए दिसंबर 2023 में बजरी डलवाई थी। लेकिन कार्य किन्ही कारणों से काम शुरू नहीं हो पाया। अब अगले हफ्ते में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बजरी वैध तरीके से रॉयल्टी रवन्ना के माध्यम से मंगवाई गई। अवकाश होने के कारण इसके दस्तावेज उपलब्ध नही है।

दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त बजरी अवैध तरीके से डलवाई गई है। इस बजरी का कोई रॉयल्टी रवन्ना नही है। पटवारी भावना लीलवानी ने सरपंच गोपाल भील को बजरी के उचित रॉयल्टी रवन्ना और दस्तावेज तीन दिनों में प्रस्तुत करने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d