Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजकीय मॉडल स्कूल देवली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकीय मॉडल स्कूल देवली में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा के अनुसार सत्र 2025-26 में कक्षा एक से 5 तथा 6 से 8 एवं कक्षा 9 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार कक्षा एक में 40 सीटें निर्धारित की गई है। मॉडल स्कूल में कक्षा एक में प्रवेश की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम हो। उक्त कक्षा में आयु का निर्धारण 31 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सत्र 2025- 26 में मॉडल विद्यालय देवली में कक्षा एक में नवीन प्रवेश होंगे। कक्षा 2 से 5 में पूर्व में अध्यनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त शेष रिक्त सीटों पर भी निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा एक से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 8 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक पूर्ण की जानी है।

आवेदकों की सूची का निर्धारण 20 मार्च व 21 मार्च को लॉटरी निकालकर किया जाएगा। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदित अभ्यर्थियों की 19 मार्च को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। जबकि एक अप्रैल से कक्षाओं का संचालन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d