Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली ग्रुप देवली की ओर से महिला दिवस के मौके पर 9 मार्च को रिश्तो के रंग, टैलेंट के संग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
ग्रुप की कमलेश मुंदड़ा ने बताया कि इसमें सभी महिलाओं के लिए बेस्ट सास बहू और बेस्ट देवरानी जेठानी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क होगी। उक्त कार्यक्रम पटेल नगर जैन मंदिर में आयोजित किया जाएगा।प्रतियोगी जोड़ी को कैटवॉक ओर डांस प्ले या मोनो एक्टिंग करके अपना आपस में समन्वय दिखाना होगा। सभी महिलाओं के लिए गेम्स, सरप्राइज गिफ्ट, लकी ड्रा होगा। देवली व आसपास की सभी महिलाएं इसमें भाग ले सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है। जिससे वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने ला सके।



