Jahazpur News 5 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जहाजपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एक से 9 तक के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी 8 मार्च से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और इन्हें आगामी 17 मार्च तक जमा कराना होगा। विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं और अन्य स्थानीय परीक्षाओं के चलते आवेदन पत्र दोपहर डेढ़ से 4 बजे के बीच ही प्राप्त और जमा किए जा सकेंगे। प्रधानाचार्य भंवरलाल खटीक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों के आधार पर की जाएगी। विशेष रूप से कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जो राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार 19 मार्च को पूरे राज्य में एक साथ होगी।



