Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसत्संग में गुरु एवं ईश्वर महिमा के भजन गाए

सत्संग में गुरु एवं ईश्वर महिमा के भजन गाए


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला गांव में रेगर समाज द्वारा संत श्रवण दास महाराज के सानिध्य में सत्संग समारोह हुआ। संत लादूराम व संत फूलचंद ने कहा कि कलयुग में एकमात्र सत्संग ही भगवत प्राप्ति का साधन है।

महावीर कंसोटिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेगर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गुदड़मल जगरवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम व मेलजोल के साथ समाज में एकता कायम होती है। संतों की वाणी का अनुसरण कर सत्य के मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो जाता है। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा बाबा रामदेव महाराज के मंदिर में दीप प्रज्वलन कर आरती की गई। किशनगढ़ से आए संत बन्नाराम द्वारा गणेश वंदना व मंगलाचरण के साथ सत्संग शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि रेगर महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया, बद्रीलाल गुर्जर, महावीर गुर्जर आदि का सत्संग समिति पदाधिकारी रामदेव डांगरीवाल, पप्पू लाल कांसोटिया, पाँचू लाल पुजारी, रामस्वरूप बदलोदिया, शिवराज डांगरीवाल ने स्वागत किया।

देवली से आए महंत मोतीलाल, किशनगढ़ के संत भंवरलाल मंडोलिया, केकडी के कैलाश दास, मांडोलाव भादूराम कांसोटिया, कादेड़ा के गोपाल दास, सरसिया के सीताराम, पनवाड़ के रामदेव दास, बोटुंदा के प्रेमदास आदि सहित संतों ने गुरु महिमा व ईश्वर महिमा के भजनों की प्रस्तुतियां दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d