Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर गुरुवार को देवली दौरे पर रहीं।
इस दौरान उन्होंने शहर के जयपुर रोड स्थित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह के इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम खालसा एंटरप्राइजेज का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही शोरूम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, सुरेश अग्रवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रीतपाल सिंह ने यहां मौजूद लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन की गुणवत्ता की जानकारी दी।



