Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsराष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण


Jahahzpur News 21 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तरीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान टीम राज्य स्तर पर चयनित उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।

टीम में हैदराबाद के डॉ. बालाजी बोडो और इंदौर के डॉ. अभिषेक जीनवाल शामिल हैं। टीम ने गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा का दौरा किया और गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ का निरीक्षण किया। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों को एनसीडी, टीबी, एएनसी, गर्भाशय स्वास्थ्य, योगा, स्वास्थ्य संदेश और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर चयनित किया गया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने आमजन और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

यह है एनक्यूएपी

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAP) भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य देशभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

यह कार्यक्रम प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीय स्तर की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को कवर करता है।‌स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर उन्हें गुणवत्ता मानकों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है।‌ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को प्रमाणन और प्रोत्साहन दिया जाता है।

अतिरिक्त सेशन न्यायालय स्थापना को लेकर विधायक ने उठाया सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d