Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpराष्ट्रीय परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य का स्वागत किया

राष्ट्रीय परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य का स्वागत किया


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजेपी राष्ट्रीय परिषद नवनिर्वाचित सदस्य रामकिशोर मीणा ने सोमवार को देवली में भगवान गुरु कृपा संस्थान पहुंचकर पं मुकेश गौतम से भेंट की।

दरअसल मीणा जयपुर से बूंदी जा रहे थे। इस दौरान वे देवली रुके व पं मुकेश गौतम से ज्योतिषीय परामर्श लिया। इस मौके पर राकेश शर्मा, बृजेश भारद्वाज, अनिल शर्मा व बीएल मीना ने रामकिशोर मीणा का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहना स्वागत किया।उधर, बीजेपी शहर मंडल देवली द्वारा सोमवार को बूथ संख्या 46 पर बैठक का आयोजन बूथ अध्यक्ष शरद सिंहल की अध्यक्षता में किया गया। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी पार्टी में निभाए। यहां बूथ की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d