सीएम के नाम सौपा ज्ञापन
Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नाबालिग बालिकाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने एवं धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल समेत संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में बताया कि हाल ही में विजयनगर, टोंक, अजमेर में नाबालिग स्कूली छात्राओं को जाल में फंसाकर उनके वीडियो बनाए गए और उन्हें ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया गया। इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न्यायोचित है, ताकि ऐसी घटनाएं पुनः ना हो। वही समय समय पर शहरों में संचालित कैफे आदि की जांच की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सभी जगह पर आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं को अपना लक्ष्य बनाया और उन्हें ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया तथा धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
लिहाजा ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, उनकी संपत्ति को नष्ट करने आदि की मांग की गई। इस दौरान विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली, प्रखंड मंत्री विशाल राव, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, नीरज सिंहल दिनेश जैन, महावीर सिंह, अशोक दुबे, योगेंद्र सिंह राजावत, अंकित डाबर, कुलदीप चौधरी समेत शामिल थे।



