Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदीक्षांत समारोह में मेहनत की सलाह दी, आकृति और एकांश ने उत्कृष्ट...

दीक्षांत समारोह में मेहनत की सलाह दी, आकृति और एकांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतावाल ने बताया कि कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा यह समारोह मनाया गया।

कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को पुष्प माला और स्मृति चिन्ह भेंटकर आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अंक प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी गई। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने कहा कि ” जीवन में तब तक अनथक प्रयास करते रहे जब तक कि सफलता प्राप्त न हो जाए। साथ ही सफलता प्राप्ति के लिए कभी भी अनुचित साधनों का उपयोग ना करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीवन की विकट परिस्थितियों में भी हार ना मानते हुए निरंतर सफलता के लिए प्रयास करते रहे एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होगी। वरिष्ठ अध्यापक किशन लाल मीना, बनवारीलाल, मनीषा मीणा, त्रिलोकचंद, राम प्रकाश खटीक, प्रधान लाल मीणा और शालिनी रघुवंशी थे। वहीं 6 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होने जा रहा है।

इंटरनेशनल ओलंपियाड द्वारा हुई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, देवली के मेधावी छात्रों ने इंटरनेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा-8 की छात्रा आकृति जैन ने इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपने कौशल का परिचय दिया। वहीं एकांश मित्तल ने साइंस ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतकर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी दक्षता साबित की। इन विद्यार्थियों को इंटरनेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पदक प्रदान किए गए।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे और विजेताओं का अभिनंदन किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने इस उपलब्धि पर कहा कि आकृति जैन और एकांश मित्तल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की उच्च शिक्षण प्रणाली और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी सबूत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d