थाने में मामला दर्ज
Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली की ओर से बाइक सवार के टक्कर मारकर घायल करने का देवली थाने में सोमवार रात मामला दर्ज हुआ है।
यह प्रकरण घायल युवक के चाचा रामेश्वर धाकड़ निवासी माधोसिंहपुरा दौलता ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा धर्मराज पुत्र दामोदर प्रसाद धाकड़ निवासी दौलता सोमवार को बाइक से सिरोही की ओर जा रहा था। इस बीच पनवाड़ मोड़ के समीप गलत दिशा की ओर से आई बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और धर्मराज गंभीर घायल हो गया। जिसके सिर पर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए देवली चिकित्सालय लाया गया। यहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया कि उक्त हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



