Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsराहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

राहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल बरामद


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने कोटा रोड पर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेशराम मीणा द्वारा गठित टीम में शामिल एएसआई दुर्गालाल, हैडकांस्टेबल कालूराम व कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल लालाराम, भगत सिंह, लेखराज व धर्मेन्द्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब मोहम्मद पुत्र मुस्ताक मोहम्मद निवासी अंसारी कॉलोनी, थाना हनुमाननगर एवं रवि पुत्र बाबूलाल कोली निवासी एजेंसी एरिया देवली थाना देवली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया। थाना अधिकारी गणेशाराम मीणा ने बताया कि हेमराज पुत्र रामलाल ऐरवाल निवासी बीड का झोंपड़ा, विजयगढ़ (थाना हिण्डोली, जिला बूंदी) हाल निवासी कोटा रोड हनुमाननगर ने रिपोर्ट दी कि वह 10 सितंबर को रात्रि को घर जा रहा था।

इसी दौरान कोटा रोड पर आरोपियों ने मारपीट कर मोबाईल छीन लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d