Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय देवली में ईएलसी क्लब, एनसीसी व राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सतरंगी सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसमें सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली, फ्लैश मोब तथा वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी थीम पर छात्राओं की ओर से रंगोली सजाई गई। प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि सतरंगी सप्ताह 22 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न गतिविधियां हो रही है। इस दौरान रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

“छात्राओं ने निकाली रैली”
इसी तरह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में सतरंगी सप्ताह के पांचवें दिन मतदाता जागरूकता रैली व फ्लैश मोब का आयोजन किया गया।

स्वीप प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि जागरूकता रैली विद्यालय के मुख्य द्वार से रवाना हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इसमें शामिल छात्राएं लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने व वोट किए जाने की अपील करते चल रहे थे। इस दौरान विष्णु सोलंकी, जितेंद्र कुमार, शेलबाला शर्मा, दमयंती बालोटिया, राजेश जैन, अरुण पारीक, नोरत मीना, विजय चौधरी, संजय गौतम, सुमन वर्मा समेत मौजूद थे।


