राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
Deoli 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर गोपीपुरा के समीप शुक्रवार सुबह जयपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार दो यात्री घायल हुए हैं।
सूचना पर एंबुलेंस 108 के नर्सिंगकर्मी ऋतुराज सिंह व पायलट रामदेव मीणा मौके पर पहुंची और घायलों को देवली चिकित्सालय लेकर आई। एंबुलेंसकर्मियों की सूचना के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 6 बजे होटल प्रियंका के समीप हुआ। यह बस ओंकारेश्वर से जयपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार इस बीच गाय को बचाने के चक्कर में राजस्थान रोडवेज की यह डीलक्स बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। जिससे चालक केबिन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वही बस का फ्रंट शीशा टूट गया। हादसे में बस सवार इंदौर निवासी महिला दुर्गेश राठौड़ एवं बस चालक सिताणु, आमेर निवासी कैलाश मीणा घायल हुए हैं। जिन्हें देवली चिकित्सालय लाया गया है। बस में करीब 8 से 10 यात्री थे। सभी यात्रियों को यहां अस्पताल परिसर लाया गया है। लेकिन दो यात्रियों के अधिक चोटे आई है। सूचना पर देवली पुलिस भी मौके पर पहुंची।



