Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंडमान निकोबार दीप समूह में नियुक्त आईएएस एवं देवली की साकेत कॉलोनी निवासी सत्येंद्र सिंह गुरुवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र सिंह अंडमान निकोबार द्वीप समूह में उपराज्यपाल के सचिव और इंडस्ट्रीज जनजाति कल्याण विभाग देखते हैं। उन्हें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग समागम 2024 समारोह में सम्मानित किया है। इस प्रादेशिक उद्योग कांक्लेव 2024 का उद्देश्य राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करना एवं संभावित निवेशकों से संपर्क स्थापित कर राज्य में उपलब्ध निवेश की संभावना का प्रचार प्रचार करना था। सिंह को इसी क्षेत्र व अंडमान निकोबार में सराहनीय कार्य करने पर केंद्रीय मंत्री से सम्मान मिला है।



