Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में नाबालिग बच्चों से काम कराने का मामला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चों से फुटकर काम कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इन बच्चों द्वारा पानी की बोतल, जूस, कचौरी आदि बेची जा रही है, जो कि नियम विरुद्ध है और उनके शोषण का एक बड़ा कारण बन रहा है। यहां तक कि पूर्व में इन नाबालिग बच्चों के वजह से झगड़े और विवाद भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मानव तस्करी यूनिट की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लिहाजा सवाल यह उठता है कि क्या मानव तस्करी यूनिट को इसकी जानकारी नहीं है या फिर वे जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। मानव तस्करी यूनिट को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इन नाबालिग बच्चों के शोषण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही, इन बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी काम करना चाहिए। यह स्थिति क्षेत्र के होटल व ढाबो में भी हो सकती है।



