Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक निवासी महर्षि बाबूलाल शास्त्री और डॉ. बालकिशन शर्मा को जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष महासेमिनार में ‘ज्योतिष महाकुम्भ’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एस्ट्रोलाइट स्प्रिच्युअल राजस्थान एकेडमी आसरा जयपुर द्वारा आयोजित इस सेमिनार में दोनों विद्वानों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने अपने व्याख्यान में परिवार में बढ़ते तनाव और गण मिलान के बाद भी सम्बन्ध विच्छेद के लिए सूर्य, शनि, राहु और केतु ग्रहों के प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने पंचागों में अलग-अलग मुहूर्तों के समय के लिए चिंतन किया और पंचागों के गणितज्ञों से एकरूपता लाने के लिए सुझाव दिए। जबकि डॉ. बालकिशन शर्मा ने अपने व्याख्यान में अंगारक योग और मंगल दोष की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबा मसतान तारापीठेश्वर उदासीन अखाड़ा रियासी जम्मू के अध्यक्ष अक्षय कुमार मोगा ने दोनों को अवार्ड सौपा। शास्त्री को वैदिक ज्ञान के प्रति ज्योतिष क्षेत्र में जनसेवा और शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. बालकिशन शर्मा को जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।


