Jahazpur News (मोहम्मद आज़ाद नेब) न्यायालय परिसर में वर्ष 2025 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए दो बेंचों का गठन किया गया। प्रथम बेंच की अध्यक्षता राजीव चौधरी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की।
जबकि सदस्य के रूप में अधिवक्ता जाकिर हुसैन उपस्थित रहे। द्वितीय बेंच की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्का यादव द्वारा की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में एसीजेएम कोर्ट के 52 तथा जेएम कोर्ट के 55 सहित 107 न्यायिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवा, विद्युत निगम एवं राजस्व विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी समाधान बेंचों द्वारा किया गया।
सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी देवेंद्र तुनगारिया ने परिवहन विभाग के ई-चालान मामलों व आबकारी विभाग से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निपटारे में विशेष भूमिका निभाई।


