Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलूट के तीनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा

लूट के तीनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा

नाबालिग बाल सुधारगृह भेजा गया


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नेगड़िया के समीप गत 18 जून की रात एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ लूट की वारदात करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Oplus_131072

जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अल्ताफ हुसैन पुत्र जुम्मन सोरगर निवासी कीर मोहल्ला, किशन पुत्र भंवरलाल कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली तथा राम अवतार पुत्र कैलाश कीर निवासी नेगडिया थाना देवली है। जिन्हें पुलिस ने बड़ला स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर धर्मेंद्र जाटव के साथ लूट की वारदात करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने कैंप कोर्ट दूनी में तीनों आरोपियों को पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। जिनकी अगले दो-तीन दिन के भीतर पीड़ित से टोंक जेल में शिनाख्त कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस पीड़ित को टोंक लेकर जाएगी। जहां जेल में मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों की पीड़ित से शिनाख्त कराई जाएगी। वही न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी को पुनः मुकदमे में गिरफ्तार कर देवली लाएगी। इससे पहले इसी प्रकरण में गिरफ्तार किए गए 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने शनिवार को बाल सुधारगृह में भेजा है। उल्लेखनीय है कि तीन आरोपियों व एक नाबालिग ने यह लूट की वारदात की थी। चारों जनों ने मिलकर पीड़ित धर्मेंद्र जाटव से बाइक, नकदी, मोबाइल ब्लूटूथ (इयरबड्स) चार्जर लूट लिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d