Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवन संरक्षण और विकास के लिए देवली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

वन संरक्षण और विकास के लिए देवली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित


Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह कृष्णियां के निर्देशन में राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (RFBDP) के तहत ग्राम वन संरक्षण एवं प्रबंधन समिति (VFPMC) सदस्यों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्य अतिथि आशा कंवर और राजीविका से अवधेश राणावत की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगेंद्र सिंह शेखावत और सेवानिवृत्त वनपाल केदार नारायण शर्मा ने की। जिला परियोजना समन्वयक रोडुलाल बैरवा ने मुख्य वक्ता के रूप में माइक्रो प्लान तैयार करने, समितियों के पंजीकरण और राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में जसवंत सिंह मीणा ने समूहों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

जबकि चादंली समिति अध्यक्ष ईश्वर लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष कालीदेवी, आंवा अध्यक्ष मोरपाल मीणा, उपाध्यक्ष पार्वती देवी, ढिकला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर और उपाध्यक्ष ईश्वर लाल गुर्जर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से सीमा मीणा, बद्रीलाल भारी, सत्यनारायण भील, मुकेश कुमार चौधरी, देव किशन गुर्जर, प्रकाशचन्द्र चौधरी और दिलकुश मीणा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d