-
शासन व प्रशासन की महापड़ाव पर कड़ी नजर
-
चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात
Jahazpur News 1 अक्टूबर (आज़ाद नेब) जलझूलनी एकादशी पर पिताम्बर श्याम के बेवाण पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व समग्र हिंदू समाज के बीच में हुई वार्ता की मांग पूरी नही होने से नाराज समग्र हिंदू समाज व ठाकुर श्री पीतांबर श्याम न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में मंगलवार सुबह 11 बजे जहाजपुर बस स्टैंड पर महापड़ाव होगा।

इसे लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महापड़ाव के चलते पुलिस में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भारी संख्या में नगर में तैनात किया है। वही समिति कार्यकर्ता महापड़ाव में शामिल होने वाले लोगो के लिए सोमवार दिन से ही भोजन के पैकेट तैयार करने लगे हुए है। जहाजपुर हिन्दू संगठनों के आव्हान पर नगर पूरी तरह से बंद है। वही महापड़ाव को लेकर नगर मे 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। सुबह 11 बजे से बस स्टेंड पर होगा। वही को लेकर महापड़ाव चाय, पानी और सब्जी की दुकानें भी बंद है। वहीं मेडिकल स्टोर भी बंद है।


