Deoli News 11 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 19 व 20 दिसंबर को राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित होगा।
इसमें प्रदेशभर के शिक्षक भाग लेंगे। देवली ब्लॉक मंत्री ब्रह्मराज मीणा ने बताया कि देवली से ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक अधिवेशन में भाग लेंगे। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा व राजेंद्र बैरवा ने बताया कि यह अधिवेशन शैक्षणिक सुधार, शिक्षक समस्याओं लंबित पदोन्नतियां, गैर शैक्षणिक कार्यों की अधिकता शिक्षकों की कमी साथ ही विविध शैक्षणिक नवाचारो व विभिन्न लंबित मांगों पर गहन चर्चा के लिए अहम मंच है। शिक्षकों की अधिकाधिक भागीदारी हो, इसे लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।




