Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देवली की ओर से सोमवार को नव पदस्थापित सीबीईओ हरिनारायण वैष्णव का सीबीईओ कार्यालय में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
दरअसल वैष्णव ने इस दौरान कार्यभार ग्रहण किया था। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार नामा, दिनेश सिंह नरूका, द्वारका प्रसाद मेंघवंशी, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, राजेश पारीक, दिनेश शर्मा, गोपाल कारपेंटर, सुनील जैन, अनिल गौतम, अशोक शर्मा, मुकेश प्रजापति, रमेश मीणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने नए सीबीईओ से विभागीय चर्चा की।



