Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशिविर में चिन्हित नेत्र रोगियों में से 22 के ऑपरेशन हुए

शिविर में चिन्हित नेत्र रोगियों में से 22 के ऑपरेशन हुए


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी समाज देवली समेत निजी अस्पतालों के संयुक्त तत्वाधान में पिछले दिनों हुए आंखों के शिविर में चिन्हित रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।

माहेश्वरी सभा टोंक जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि यह शिविर गत एक सितंबर को आयोजित हुआ था। इस दौरान 43 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया था। लेकिन उस दौरान किन्हीं कारणों से यह ऑपरेशन नहीं हो सके। इन रोगियों के गत सोमवार एवं बीते शनिवार को फेको सर्जरी के जरिए ऑपरेशन किए गए। यह ऑपरेशन डॉक्टर से लाठी डॉ. एसएस लाठी व डॉ. मनोज शर्मा की टीम की ओर से नि:शुल्क किए गए। वहीं शेष रहे रोगियों के अब ऑपरेशन होंगे। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, देवली अध्यक्ष जगदीश तोतला, मंत्री ओमप्रकाश मालू समेत उपस्थित थे। चिकित्सकों ने इन रोगियों को ऑपरेशन के बाद रखी जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d