Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर की बंगाली कॉलोनी चल रहे 10 दिवसीय गरबा महोत्सव के समाप्त होने के साथ रविवार को स्थापित प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
उक्त शोभायात्रा बंगाली कॉलोनी से ममता सर्कल से राजकीय महाविद्यालय के सामने होती हुई पेट्रोल चौराहे से बोरडा गणेश मंदिर पहुंची। जहां पर सभी प्रतिमाओं का विधिवत रूप से बनास नदी में विसर्जन किया जा रहा है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु माता के भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के घर के बाहर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा की गई तथा उन्हें फलाहार कराया गया। श्रद्धालुओं को जूस के पैकेट वितरित किए गए। शोभायात्रा का पेट्रोल पंप चौराहे पर सर्व हिंदू समाज के कृष्ण गोपाल शर्मा, गोविंद बारेठ, खेमचंद कोली, कपिल, अजय, मयंक, रोहित, आकाश सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी तरह बस स्टैंड के बाहर विहिप प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली के नेतृत्व में सत्यनारायण साहु, अशोक दूबे, अजय मेवाड़ा, रमेश चाष्टा सहित कई लोगों ने स्वागत किया।
इससे पूर्व रात्रि को मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा मीडियाकर्मी कृष्ण गोपाल शर्मा, लोकेश लक्षकार, गौरव चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, पंकज शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के खेमचंद कोली, गोविंद बारेठ का सम्मान किया। विश्व हिंदू परिषद के सत्यनारायण साहू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, अशोक दुबे, विक्रम सिंह, खेमचंद ने मां दुर्गा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं महिला मंडल का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।



