Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना+2 के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान 50 पौधे लगाकर, उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। सभी स्वयंसेवकों ने स्थानीय विद्यालय की साफ-सफाई और श्रमदान के कार्य में हिस्सा लिया।
इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक रेखा मीणा, राजेश जैन, बलराम मीणा, हिम्मत सिंह मीणा, महावीर प्रसाद नामा, बलबीर मीणा, मनीष चाष्टा और सत्यप्रकाश माहेश्वरी उपस्थित थे।


