Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली : 450 किलो मूंगफली का तेल किया सीज, खाद्य पदार्थों के...

देवली : 450 किलो मूंगफली का तेल किया सीज, खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं।

इसे लेकर खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा गठित टीम द्वारा शनिवार को स्वास्तिक ट्रेडर्स देवली के गोदाम पर छापा मारकर मूंगफली तेल श्री पार्वती स्वास्तिक ब्रांड का नमूना लेकर शेष बचे हुए करीब 448 किलोग्राम तेल को जांच रिपोर्ट आने तक नियमानुसार सीज किया गया।

वहीं विक्रेता की अभिरक्षा में सँभलवाया। इसी तरह चंदू ट्रेडर्स से पान मसाला विमल, लाल मिर्च पाउडर, घी का नमूना लिया। जैन दूध डेयरी से मिक्स मिल्क, पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुजर ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इन सेम्पल की जांच होगी।

उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ टीम में अविनाश साहू, कालूराम, तिलक वर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d