Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदीपोत्सव मनाया, छात्रा बनी प्रिंसिपल

दीपोत्सव मनाया, छात्रा बनी प्रिंसिपल


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में मध्यावधि अवकाश से पूर्व शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया।

शिक्षक भँवर लाल वैष्णव ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और दीपोत्सव दोनो कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने दीपोत्सव के साँस्कृतिक एवं वैज्ञानिक मह्त्व पर प्रकाश डाला। रामरतन जाट ने पांच दिन तक आयोजित दीपोत्सव के बारें में विस्तार से बताया। वहीं भगत सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को पांच संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। बालिका दिवस पर विद्यालय की आठ बालिकाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आतिशबाजी और मिठाई के साथ कार्यक्रम का समापन हुए।

छात्रा बनी प्रिंसिपल

राबाउमा विद्यालय ईटून्दा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका सशक्तिकरण को लेकर प्रेरित करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए शनिवार को बालिकाओं को विद्यालय संचालन का जिम्मा दिया गया।

इस दौरान विद्यालय की प्रतिभावान बालिका व इन्दिरा प्रियदर्शिनी सहित समस्त सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कक्षा 12 की छात्रा दीपिका मीणा को विद्यालय प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी और उनके नेतृत्व मे विद्यालय की अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा शिक्षण व्यवस्था सहित विद्यालय की अन्य गतिविधियां संचालित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d