Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर-कोटा बाईपास पर स्थित एक होटल की छत पर शनिवार रात कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जिसके बाद होटल संचालक और परिजनों ने राहत की साँस ली। यह घटना बाईपास स्थित होटल श्याम सहारा है, जिसके संचालक रामगोपाल सैनी हैं। शनिवार रात जब उनकी बहू प्रियंका छत पर गईं, तो उनकी नज़र एक कोबरा पर पड़ी, जो फन मारकर खड़ा था। कोबरा को देखते ही प्रियंका घबराकर नीचे भागी आईं और अपने पति दिलकुश सैनी को इस बारे में बताया।

इसके बाद दिलकुश और उनके भाई आत्माराम सैनी ने तुरंत नवीं रिजर्व बटालियन सीआईएसएफ के स्नेक कैचर अरुण पासवान को सूचना दी। अरुण पासवान ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से इस कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत महसूस की। यह कोबरा इंडियन स्पेक्टकल है, जो करीब एक मीटर लंबा है। यह बेहद जहरीला है। इसकी बाइट सीधे व्यक्ति के नर्वस सिस्टम को डैमेज करती है।



