Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र के देवली गांव स्थित श्री चारभुजानाथ ट्रस्ट के चुनाव रविवार रात निर्वाचन अधिकारी नाहरसिंह मीणा की मौजूदगी में हुए।

इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रचार प्रसार मंत्री के पदों की घोषणा की। इस दौरान अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष कालूराम हुरड़, कोषाध्यक्ष गोविन्द माहेश्वरी, महामंत्री खेमराज जीजवाड़िया, प्रचार प्रसार मंत्री देवलाल माली को चुना गया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व शपथ दिलाई गई।



