Desk News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत आशाराम बापू की प्रेरणा से निवाई में रविवार को गरीब और जरूरतमंद बस्तियों के लिए सर्दी से राहत के लिए वृहद सेवा कार्य किया गया।
इस दौरान निवाई के सोहेला, वनस्थली चौराहा, लालवाड़ी और जइजिंगपुरा में स्थित जरूरतमंद परिवारों में कंबल, ऊनी वस्त्र, कपड़े, मिठाई-प्रसाद, नववर्ष कैलेंडर, ‘आदर्श जीवन साहित्य’ तथा विद्यार्थी बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत 69 परिवारों के करीब 350 से अधिक लोगों ने ठंड से बचाव के लिए राहत सामग्री का लाभ लिया। सेवा कार्य के दौरान संत आशाराम गौशाला के सदस्यों के साथ योग वेदांत सेवा समिति टोंक से किशोर गिड़वानी, कैलाश, निवाई शाखा से सुरेश जांगिड़, रमेश जांगिड़, अशोक लांगड़ी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



