Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसंविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

3 माह से नहीं मिला वेतन


Jahazpur News 23 सितंबर (आज़ाद नेब) तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर ब्लॉक के सभी संविदाकर्मियों ने सोमवार की काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है।

सीएचओ अध्यक्ष अनिता गुर्जर ने बताया कि जहाजपुर ब्लॉक के सभी संविदाकर्मियों ने पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला। इसे लेकर काली पट्टी बांध जताया विरोध दर्ज कराया है। कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द ही मानदेय नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 माह से वेतन नहीं पर संविदाकर्मियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक के नाम 20 सितंबर को उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बताया कि एनएचएम में कार्यरत से संविदाकर्मियों को गत 3 माह से मानदेय, गत 6 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान बजट के अभाव में नहीं किया गया है। जिससे संविदाकर्मियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d