यात्रियों पर लोगों ने बरसाए पुष्प
Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में जैन समाज की ओर से बाड़ा पदमप्रभू तक प्रथम डाक निशान यात्रा सोमवार को आयोजित की गई। इस दौरान यह यात्रा चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर देवली से नवयुवक मंडल के साथ के रवाना हुई।
इसमें 150 युवक बारी बारी से ध्वज लेकर दौड़ेंगे। यात्रा का पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल एवं पार्षदो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नवयुवक मंडल महामंत्री पंकज जैन ने बताया डाक निशान यात्रा का प्रथम विश्राम सिरोही धाम रहेगा। इसके बाद पक्के बंदे पर वैष्णोदेवी टोंक होगा। यात्रा मंगलवार सुबह 7 बजे पदमपुरा जैन मंदिर में पहुंचकर ध्वज अर्पित करेगी। यहां विधान और स्नेहभोज होगा। वहीं आरती करने के बाद सभी यात्री वापस देवली लौटेंगे।
तिलक लगाकर स्वागत किया
शहर में पेट्रोल पंप तक पार्श्वनाथ नवयुवक मंडल द्वारा डाक निशान ध्वजवाहको को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं पुष्प वर्षा की गई। यात्रियों व श्रद्धालुओं को फलाहार कराया गया।
इस दौरान समाज के संजय पापडीवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन, सिध्दार्थ बड़जात्या, संदीप जैन, मयंक जैन, सुनील डोसी, वैभव पापडीवाल, मनोज शाह, ललित जैन, अक्षय काला, पुलकित बड़जात्या, नरेन्द्र जैन सहित पार्श्वनाथ नवयुवक मंडल के 30 सदस्यों ने सहयोग किया।


